Connect with us

Cinereporters English

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डेट पर जाती हुई जान्हवी कपूर की तस्वीरें हुई वायरल

janvi kapoor

Bollywood news

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डेट पर जाती हुई जान्हवी कपूर की तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी एक्टिंग से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, लेकिन उनकी लव लाइफ भी खूब चर्चा में रही है। एक्ट्रेस का नाम लंबे समय तक शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ा रहा है। इसी बीच अपनी बहन खुशी के बर्थडे के मौके पर जान्हवी कपूर एक रेस्टोरेंट पहुंचीं, जहां वह अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने आज अपना 23वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर खुशी कपूर अपने चाहने वालों के साथ नजर आयीं। हालाँकि, रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन मनाने आई बर्थडे गर्ल से ज्यादा अटेंशन उनकी बहन जान्हवी कपूर को मिली। गौरतलब है कि इस इवेंट में जान्हवी कपूर के अलावा उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैन्स के दिलचस्प रिएक्शन भी आ रहे हैं।

पार्टियों से लेकर फंक्शन तक… जान्हवी कपूर को अक्सर उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा जाता है। हाल ही में ओरी अवत्रामणि के साथ रूममेट थीं और प्राइवेट पार्टी की कुछ तस्वीरें ओरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लंच डेट पर जान्हवी कपूर 

इस बर्थडे के ख़ास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर रेड ड्रेस में नजर आयीं। इस दौरान उनके रूममेट शिखर पहाड़िया भी रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए. हालांकि, दोनों अलग-अलग रेस्टोरेंट से निकलते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आए. जिसमें उनसे पूछा गया की आप कब शादी कर रहे हैं? तो कुछ लोगों ने जानवी कपूर को ट्रोल भी किया। 

हालांकि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को कई बार एक साथ देखा गया है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। बता दें कि पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। एक सफल व्यवसायी होने के अलावा, पहाड़िया एक परोपकारी और पोलो उत्साही हैं।

Continue Reading
To Top